आजमगढ़।इंद्रेश कुमार सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुने गए 

इंद्रेश कुमार सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चुने गए 

आजमगढ़। बुधवार को निजामाबाद तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। तहबरपुुुुर ब्लाक में पड़ने वाले बनकटा गांव प्रधान कोमल यादव का 15 जनवरी को निधन हो जाने के कारण ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था। रिक्त पद को भरने के लिए तहसील सभागार में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ग्राम पंचायत के सदस्यों की उपस्थिति में विचार-विमर्श के बाद इंद्रेश कुमार को सर्वसम्मति से बनकट ग्राम पंचायत का नया ग्राम प्रधान चुना गया । उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी । इस अवसर पर एडीओ पंचायत तहबरपुर मनोज कुमार श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने नवचयनित ग्राम प्रधान को गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी के सहयोग से कार्य करने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *