ककराला के न्यू हॉप्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव के दौरान किया गया परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम
इमरान खान
बदायूं/ककराला । जनपद के कस्बा ककराला में न्यू हॉप्स हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में रंगा रंग कार्यक्रम के दौरान परीक्षाफल वितरण किया गया इस दौरान अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षाफल के साथ पुरस्कार भी वितरित किए गए । यह आयोजन विद्यार्थियों की मेहनत, उपलब्धियों और विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा का प्रेरणादायक उत्सव रहा। हालांकि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षाफल प्राप्त लेकिन विद्यालय की छात्रा ने विशेष रूप से 99.88% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया और सभी के लिए प्रेरणा बने।
कार्यक्रम को बच्चों के लिए यादगार बनाने हेतु विद्यालय परिसर में झूलों की विशेष व्यवस्था की गई तथा आकर्षक कार्टून मैस्कॉट्स ने बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय और आनंदमयी बना रहा।
इस अवसर पर कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, जो विद्यार्थी पूरे सत्र में 100% उपस्थिति के साथ निरंतर विद्यालय आते रहे, उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों को भी बच्चों की नियमितता और अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया, जो इस बात का प्रतीक रहा कि सफलता में परिवार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए विद्यालय के संस्थापक निदेशक अरशद अली खान , प्रबंध निदेशक अयान खान , प्रधानाचार्य भूराज सिंह , वरिष्ठ समन्वयक अनुराधा सहित समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेष उल्लेखनीय रहा कि इस पूरे कार्यक्रम का संचालन स्वयं विद्यालय के प्रधानाचार्य भूराज़ द्वारा अत्यंत प्रभावशाली और पेशेवर अंदाज में किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊँचाई प्रदान की।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समस्त व्यवस्थाओं को इज़लाल खान द्वारा अत्यंत कुशलता के साथ संभाला गया, जिससे पूरा आयोजन प्रभावशाली और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।
विद्यालय की अन्तिम कक्षा पास कर दूसरे स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कृत करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको विदा किया इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। अभिभावकों के सहयोग को विद्यालय की सफलता की सबसे बड़ी शक्ति बताया गया।
आगामी सत्र में और अधिक उन्नत शैक्षणिक सुविधाओं एवं गतिविधि-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। यह समारोह न केवल परिणामों का उत्सव था, बल्कि मेहनत, अनुशासन और सफलता के मूल्यों को सम्मान देने का एक प्रेरणादायक मंच भी बना।
























