बीना पारा गांव में विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति बाधित,चार सौ घरों में छाया अंधेरा
आजमगढ़। जनपद के मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले बीना पारा गांव में विद्युत पोल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसमें लगभग चार सौ घरों में जहां लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रहीं वहीं लोग भौतिक सुख सुविधाओं से वंचित हैं।
निजामाबाद तहसील के मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले वीनापारा गांव में विद्युत की आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र मजीद पट्टी से होती है।चार दिन पूर्व वीनापारा गांव में जर्जर दो विद्युत पोल टूट गया। तबसे विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लगभग चार सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं लोग भौतिक सुख सुविधाओं से वंचित हैं। वीना पारा गांव निवासी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अजमल ने बताया कि सूचना के बावजूद अभी तक विद्युत पोल बदला नहीं गया। गांव के तुफेल अहमद, नियाज़ अहमद,बेलाल अहमद , सलीम,वसीम खान,इसतेफाक अहमद आदि ने विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए टूटे पोल को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करायें जाने की मांग किया है।























