ईसाई मिशनरी द्वारा किए जा रहे धर्म परिवर्तन की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल संग पहुंची पुलिस ने आयोजकों किया गिरफ्तार
बदायूं । जनपद के उसावां कस्बे के वार्ड संख्या 2 में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने की राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना दी जिसपर पहुंची पुलिस ने एक घर में चल रहे प्रभु ईसा मसीह के सत्संग और भंडारा कर रहे लोगो से पूछताछ करते हुए कार्यक्रम आयोजकों को गिरफ्तार करके उनका शांतिभंग में चालान कर दिया ।
आपको बताते चले कि राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना उसावां पहुंचकर सूचना दी कि कस्बे का वार्ड संख्या दो के एक घर में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम करते हुए हिन्दू लोगो को ईसाई बनाया जा रहा है धर्म परिवर्तन की सूचना थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम के साथ मौके पर वार्ड नंबर 2 के घर में पहुंची तो वहां के निवासी सर्वेश सागर पुत्र रामचंद्र के घर पर ईसा मसीह भगवान का सत्संग चल रहा था
इसी के साथ भंडारा का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें सर्वेश के घर काफी अनुयाई आए हुए थे। पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं
सहित एकदम पहुंचने से कार्यक्रम में भगदड़ सी मच गई कुछ लोग जो दावत खा रहे बीच से ही वहां से निकल गए पुलिस ने एक दर्जन लोगों से पूछताछ की और आयोजकों को गिरफ्तार कर थाने ले गए सूचना पर दातागंज सीओ राहुल पांडे ने आयोजक सर्वेश से पूछताछ की पूछताछ के दौरान पता चला कि सर्वेश ने 2 वर्ष पहले उनकी पत्नी बीमार हो गई थी तब से वह ईसा मसीह को मानने लगे हैं और इसी क्रम में उन्होंने आज ईसा मसीह का सत्संग लगातार करते आ रहे हैं और सत्संग के बाद दावत की जा रही थी । पुलिस ने सर्वेश पुत्र रामचंद्र को शांति व्यवस्था भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
























