शाहजहांपुर।हनुमान जयंती पर हनुमत धाम पर उमड़ा जन सैलाब वित्तमंत्री सुरेश खन्ना सहित कई मंत्री रहे मौजूद

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम पर उमड़ा जन सैलाब वित्तमंत्री सुरेश खन्ना सहित कई मंत्री रहे मौजूद

भोजपुरी गायिका स्वाति मिश्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के भजनों पर झूमे श्रोतागण

मुजीब खान

शाहजहांपुर । प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के गृह जनपद एवं विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर में उनके द्वारा निर्मित कराए गए हनुमत धाम जिसमें बजरंगबली की 108 फुट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बन चुकी है दूर दराज से शाहजहांपुर आने वाले नेता अभिनेता या अन्य लोग सबसे पहले हनुमत धाम जाकर दर्शन करते है धीरे धीरे हनुमत धाम एक पर्यटन स्थल का रूप लेने लगा है। हनुमत धाम पर प्रति वर्ष वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा हनुमान जयंती पर एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें काई मंत्री और अन्य वीआईपी शामिल होते है इसी क्रम कल हनुमान जयंती के अवसर पर पूर्व की भांति एक भव्य आयोजन के दौरान भोजपुरी गायिका स्वाति मिश्रा और केंद्र सरकार में मंत्री रही साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा कार्यक्रम की भजन संध्या के दौरान भक्ति रस से ओत प्रोत भजनों की प्रस्तुति की गई दोनों लोगो के भजनों पर हजारों श्रोता झूमते नजर आए

दौरान प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

सहित कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर आयोजक वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को पटका पहना कर सम्मानित भी किया।

 आयोजक वित्त मंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर के लोग हनुमान जयंती बड़े धूमधाम से मनाते है जब से शाहजहांपुर की धरती पर हनुमत धाम बना है तबसे लोगो का उत्साह और समर्पण बड़ा है आज कार्यक्रम में लगभग आधा शहर यहां पहुंच गया है और हनुमान जी की भक्ति में लीन है उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की बधाई प्रेषित की।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की भव्यता देखकर आज उनका सपना साकार होता दिख रहा है बहुत जल्द हनुमत धाम एक पर्यटन स्थल का रूप धारण कर लेगा क्योंकि दिन प्रतिदिन लोगो को यहां से आस्था बढ़ रही है ।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास से आज हमे ऐसा लगा कि हम हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर बैठे ऐसा प्रतीत हुआ कि अयोध्या के सरयू तट पर आरती में बैठे है आज हनुमान जयंती पर अर्ध कुंभ जैसा नजारा सुरेश खन्ना जी के सानिध्य में देखने को मिला इसके लिए हम उनके बहुत आभारी है। उन्होंने कहा कि सुरेश खन्ना मंत्री होने के साथ साथ एक बड़े भक्त है सन्यासी पुरुष है उन्होंने उन्हें स्वामी सुरेशानंद की उपाधि देते हुए कहा कि एक आश्रम वह उनके यहां भी बनवाए परिवहन मंत्री ने कहा कि वह सुरेश खन्ना जी के हनुमान है उनके बाद और भी टीम तैयार है ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जबसे आयोजन शुरू हुआ है एक बार छोड़कर हर बार इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है वह अब छोटे भाई समान सुरेश खन्ना की बदौलत उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की भव्यता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसका श्रेय सुरेश खन्ना को जाता है उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में उनके आश्रम पर भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें अबकी बार आप सभी की उपस्थिति होने चाहिए नहीं तो वह अगली बार यहां नहीं आएगी ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सांसद अरुण सागर विधायक अरविंद सिंह विधायक सलोना कुशवाह जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव अजय प्रताप सिंह यादव डीपीएस राठौर जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह उपयुक्त उत्तर प्रदेश परिवहन डाक्टर विपिन मिश्रा अपर नगर आयुक्त एस के सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य नेतागण व्यापारीगण आमजनमन मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *