बदायूँ।श्री रघुनाथ मंदिर बड़नौमी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

श्री रघुनाथ मंदिर बड़नौमी में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

(आशुतोष शर्मा) बदायूं। जनपद के बिल्सी तहसील स्थित बड़नौमी गांव के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पवित्र अवसर पर सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। भजन गायको ने श्री हनुमान जी के मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर श्री बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया । सर्वप्रथम आचार्य अरुण शर्मा द्वारा बालाजी महाराज को चोला अर्पण कर पूजन कराया गया। हनुमान भक्त सोनू शर्मा व सुधाकर शर्मा द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके उपरांत प्रसिद्ध भजन गायिका शिवानी चौधरी ने श्री हनुमान जी महाराज के मधुर भजनों से भक्तों को सराबोर कर दिया। श्री राम और श्री हनुमान जी के मधुर भजनों पर सभी भक्तों ने जमकर तालियां बजाई और बाबा का गुणगान किया । दूर-दूर से पधारे समस्त हनुमान भक्त भजनों पर झूमने को मजबूर हो गये। इस मौके पर पूरा पंडाल भक्तीरस में डूब गया। तत्पश्चात बाबा की आरती कर सभी भक्तों ने प्रसाद पाया। इस अवसर पर आयोजक मनीश शर्मा, सुमित शर्मा के अलावा भक्त तरुण शर्मा, रविकांत शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा ,रिंकू ठाकुर एवं समस्त भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *