बलिया।गुणवत्तापूर्ण और अनुशासन प्रिय शिक्षा का स्थान होता है परिषदीय विद्यालय*बीईओ बेलहरी

गुणवत्तापूर्ण और अनुशासन प्रिय शिक्षा का स्थान होता है परिषदीय विद्यालय*बीईओ बेलहरी

 संजीव सिंह बलिया।शैक्षणिक सत्र 2026 27 के प्रथम कार्य दिवस पर बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ पर आज प्रगति पत्र/ अंक पत्र वितरण एवं पुस्तक वितरण तथा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का आगाज भी हुआ। इस उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव कुमार गंगवार रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव रहे। इस उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम बच्चों को तथा उनके अभिभावकों को एवं उपस्थित अतिथियों को विद्यालय की अध्यापिका अनामिका ओझा द्वारा माथे पर तिलक लगाकर किया गया। अनामिका ओझा द्वारा अभिभावकों का आह्वान किया गया कि बच्चों को विद्यालय में निर्धारित गणवेश में भेजने का पूरा प्रयास करें ताकि अनुशासन को बनाए रखने में मदद मिल सके। तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत अभिनंदन उनको नवीन पुस्तक प्रदान कर किया गया। बच्चों को उनके अभिभावकों के समक्ष प्रगति प्रपत्र प्रदान कर किया गया जिसके परिणाम स्वरूप अभिभावकों के चेहरों पर अत्यंत खुशी और उत्साह परिलक्षित हो रहा था। ग्राम सभा रोहुआ के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गोंड द्वारा उपस्थित अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया तथा ग्राम सभा में परिषदीय विद्यालय की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि यह विद्यालय इस ग्राम सभा तथा क्षेत्र का प्राचीनतम विद्यालय है जहां पर हमेशा से उत्तम प्रकार की शिक्षा दिए जाने की परंपरा रही है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि इतना उत्साह का माहौल और इस तरह से अभिभावकों का विद्यालय के कार्यक्रम में प्रतिभाग करना इस बात का द्योतक है कि विद्यालय के प्रति जनमानस का लगाव है। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार गंगवार द्वारा परिषदीय विद्यालय की महत्व को बताते हुए अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा बदले हुए भारत के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को पूरी तरह से तैयार है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा पूर्व सह समन्वयक एवं पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्रा की तारीफ करते हुए आशा व्यक्त किया गया कि प्रत्येक विद्यालय को इस तरह के उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते हुए नामांकन में वृद्धि लाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूरे विकासखंड में शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 में सबसे अधिक नामांकन करने के लिए प्राथमिक विद्यालय रोहुआ को सम्मानित करने की बात की गई और आशा व्यक्त की गई कि विद्यालय के उच्च कोटि के प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करते रहेंगे।उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार कुंवर द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन वंदन किया गया तथा अवगत कराया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026- 27 में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिकतम नामांकन किए जाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय मिल्की के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार उपाध्याय जो अपने विद्यालय को आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ ही समय पालन तथा लगनशीलता के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं द्वारा आशा व्यक्त की गई थी रोहुआ ग्राम पंचायत में गैर नामांकित एक भी बच्चा ना रहे इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं तथा वाल वाटिका का संचालन भी व्यवस्थित तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व में लेखपाल के पद पर सेवारत रहे तथा वर्तमान में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत संतोष कुमार पाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाए जाने के अपने अनुभव को साझा करते हुए आशा व्यक्त की गई कि हम भविष्य निर्माण में बच्चों की हर कदम पर मदद करने को तैयार हैं ,आवश्यकता केवल इस बात की है कि अभिभावक अपना अल्प सहयोग भी हमें प्रदान कर दें तो यह हमारे लिए वरदान साबित होगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अध्यापक भानु प्रताप सिंह द्वारा टी एल एम की महत्ता को बच्चों के विकास में अति आवश्यक बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्राथमिक विद्यालय मेघामठ के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि नवीन पाठ्य पुस्तक जो परिषदीय विद्यालय के बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही हैं , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में तैयार की गई है तथा उनके पठन-पाठन से बच्चों को उत्तम नागरिक बनाने में सहयोग मिलता है। शिक्षक रतन कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि गणित की शिक्षा छोटे बच्चों में दिमागी नियंत्रण प्रदान करती है। शिक्षक बृज किशोर मिश्र द्वारा अंग्रेजी विषय के महत्व की बात को बताया गया। विद्यालय के कर्मठ साथी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया गया कि वर्तमान सुविधाओं के कारण विद्यालय के प्रति बच्चों का लगाव बढ़ा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहुआ के अध्यापक जितेंद्र पांडे द्वारा बच्चों में विज्ञान की समझ के विकास की बात की गई।कार्यक्रम में कुमकुम सिंह ,बिंदु सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ती खुशबू सिंह आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार दुबे द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन तथा संचालन की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन डॉ शशि भूषण मिश्र द्वारा किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *