बदायूँ। डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण । 

बदायूँ डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण । 

बदायूँ। जनपद के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों भोजनालय, चिकित्सालय को चैक किया गया। बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी । जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक व अधि0/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *