बड़ेरी की बेटी ने रचा इतिहास* *नायब तहसीलदार बनकर क्षेत्र का बढ़ाया मान।
जौनपुर जिले की मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत महमूदपुर बडेरी ग्राम सभा निवासी धीरेन्द्र सिंह (सहायक लिपिक, सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्रयागराज) की बड़ी सुपुत्री कुमारी रिचा सिंह ने प्रथम प्रयास में ही PCS परीक्षा 2024 में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है।
रिचा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम बड़ेरी में हुई। इसके बाद उन्होंने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, प्रयागराज से पूरी की। आगे चलकर उन्होंने बीएससी की डिग्री वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से तथा पोस्ट ग्रेजुएशन इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से पूर्ण किया।
खास बात यह रही कि रिचा ने बिना किसी कोचिंग संस्थान के सहयोग के, केवल अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इस सफलता में उनके छोटे भाई शिवम सिंह (JRF अर्थशास्त्र) तथा मामा अवनीश सिंह (सहायक अध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी, मुफ्तीगंज जौनपुर) का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। साथ ही माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग ने उन्हें निरंतर प्रेरित किया।
रिचा सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और जौनपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
























