पहले प्रयास में यूपीपीएससी क्रैक कर जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी बने राहुल पांडेय
संजीव सिंह बलिया। नगरा क्षेत्र के देवरहीं परसिया निवासी राहुल पांडेय ने पहले ही प्रयास में यूपीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और जनपद का मान बढ़ाया है। उनका चयन जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। राहुल के चयन से परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।देवरहीं निवासी अमरनाथ पांडेय के पुत्र राहुल ने महर्षि विद्या मंदिर नैनी प्रयागराज से हाईस्कूल, केंद्रीय विद्यालय नैनी प्रयागराज से इंटरमीडिएट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी राउरकेला से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद रेलवे में वरिष्ठ खंड अभियंता के पद पर चयनित राहुल ने इसी दौरान यूपीपीएससी की तैयारी की और पहले प्रयास में सफलता पाई।राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों की मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा, “यदि युवा अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित मिलेगी।”राहुल की उपलब्धि पर प्रधान प्रतिनिधि भुवाल यादव, पूर्व ग्राम प्रधान चिंता सिंह, कृष्ण मुरारी पांडेय;संजय पांडेय, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, अभय प्रजापति और पूर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।

