भटका हुआ मंद बुद्धि का युवक पांच दिन बाद परिवार से मिला
आजमगढ़।एक भटका हुआ मंद बुद्धि युवक सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से पांच दिन बाद मिला परिवार को। 11 मार्च को तहसील निजामाबाद के पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय के सामने एक युवक तख्त पर लेता मिला।भाकपा जिला सचिव एवं अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय ने उस युवा को देखकर उसे जगाया।उसके पास एक साइकिल भी थी।लगभग 27 साल के उस युवा से नाम पूछने पर कुछ नहीं बोला।उसे कॉमरेड ने जलपान कराया गया।दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उसी स्थान फिर पाण्डेय ने उसे देखा और बहुत द्रवित हुए।उसके बाद वे उपजिलाधिकारी निजामाबाद से मिलकर पूरी घटना को बताते हुए निवेदन किए कि इस युवक को कहीं सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया जाय।उपजिलाधिकारी ने मानवीय कर्तव्य दिखाते हुए अंबरपुर गांव में समाज कल्याण द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के संचालक को निर्देशित किए कि इस युवक को आश्रम में पनाह दीजिए।इसके बाद पाण्डेय ने देर शाम उस युवक को ले जाकर वहां छोड़ दिया।
पाण्डेय ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर डाल दिया।शुक्रवार को सुबह 9 बजे पाण्डेय को फोन आया कि वह युवक सरायमीर थाने के गांव कोलपुर कुशहा का निवासी है।इसके बाद वृद्धाश्रम से भी फोन आया कि लड़के के पिता उसे लेने आए हैं।आप आकर औचारिकता पूरी करा दें जिससे उसे उसके पिता को सुपुर्द कर दिया जाय।पाण्डेय ने बताया जब वह वृद्धाश्रम पहुंचे तो लड़के के पिता ने अपना नाम लालचंद और बेटे का नाम संतोष बताया।उन्होंने कहा कि यह 8 मार्च से लापता था और हम बहुत ढूंढे कहीं पता नहीं लगा।उन्होंने पाण्डेय के ऐसे प्रयास की बहुत सराहना की।























