बलिया।’प्रज्ञा प्रवाह’ प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन

प्रज्ञा प्रवाह  प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन

 संजीव सिंह बलिया।मानवीय-संवैधानिक मूल्यों पर जोर पकवाइनार, बलिया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित ‘प्रज्ञा प्रवाह’ प्रशिक्षण के प्रथम बैच का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पकवाइनार में समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों में मूल्य संवर्धन हेतु मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित शिक्षण रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य अतिथियों के उद्बोधनउप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य/बीएसए मनीष कुमार सिंह ने संदेश में कहा कि यह प्रशिक्षण मानवीय मूल्यों के परिचय के साथ विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्य, मौलिक कर्तव्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की जागरूकता बढ़ाता है। मूल्य विकास में प्रभावी संप्रेषण महत्वपूर्ण है, जिसमें विद्यालय परिवेश एवं कक्षा शिक्षण में प्रमुख रणनीतियां अपनानी होंगी।प्रशिक्षण नोडल डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि यह शिक्षकों को संवेदीकृत कर विद्यालयी परिवेश में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों का विकास करने में सक्षम बनाता है। मानवीय मूल्य जैसे आदर्श, सिद्धांत एवं संस्कार मनुष्य के आचरण को नैतिक एवं सामाजिक रूप से स्वीकार्य बनाते हैं।विशेषज्ञों के विचारनोडल डायट प्रवक्ता रविरंजन खरे ने प्रशिक्षणार्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि चर्चित बिंदुओं का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब इन्हें ईमानदारी से सहयोगियों एवं बच्चों तक पहुंचाया जाए।प्रवक्ता जानू राम ने व्यक्तिगत मूल्यों (आत्मसम्मान, ईमानदारी, अनुशासन, करुणा, सहयोग, भाईचारा, आत्मनिर्भरता) पर चर्चा की, जो चरित्र निर्माण एवं सही निर्णय लेने में सहायक होते हैं। किरण सिंह ने सामाजिक मूल्यों को समाज की नींव बताते हुए कहा कि ये सहयोग, सद्भावना एवं एकता स्थापित करते हैं। डॉ. अशफाक ने सीपीआर के प्रयोग एवं सावधानियों पर जानकारी दी। प्रतिभागी डॉ. शशि भूषण मिश्र ने आध्यात्मिक मूल्यों (शांति, सत्य, प्रेम, दया, आत्मज्ञान) को आत्मिक विकास का आधार बताया। कार्यक्रम का समापनप्रशिक्षण में शिक्षकों ने शिक्षण योजनाओं का प्रस्तुतीकरण कर नैतिक मूल्य एवं ईमानदारी पर विचार-विमर्श किया। सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। तकनीकी सहयोग अमित कुमार चौहान एवं चंदन मिश्रा ने प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *