समय से पूर्व होलिका दहन करने के प्रयास में जेल भेजा
बदायूं । थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत समय से पूर्व एक व्यक्ति द्वारा होलिका दहन करने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ग्राम बरातेदार में एक व्यक्ति होली दहन से पूर्व ही होली में आग लगा रहा है। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुची तो आदित्य उर्फ मन्नू पुत्र मधुप कुमार शर्मा निवासी बरातेगदार थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं द्वारा गांव में रखी होली को जलाने का प्रयास करने लगा । पुलिस द्वारा समझाने पर भी नही माना और अधिक उग्र होकर आमदा फसाद करने लगा। आदित्य उर्फ मन्नू उपरोक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूं भेजा गया।
























