बलिया।कस्तूरबा गांधी बैरिया की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण: सारनाथ, रामनगर किला सहित वाराणसी भ्रमण पर उत्साह

कस्तूरबा गांधी बैरिया की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण: सारनाथ, रामनगर किला सहित वाराणसी भ्रमण पर उत्साह

 संजीव सिंह बलिया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बैरिया की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण वाराणसी के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण में सारनाथ, रामनगर किला सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया गया, जहां छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।खंड शिक्षा अधिकारी श्री पंकज मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। भ्रमण टीम में वार्डन वंदना सिंह, नीतू पांडेय, निशा पांडेय, रिकी यादव, सरिता गुप्ता, सतीश चौरसिया, जयशंकर प्रसाद, प्रधानाध्यापिका कविता सिंह, रसोइया सहित कुल 85 छात्राएं शामिल रहीं।यह भ्रमण छात्राओं को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जो शिक्षा विभाग की पहल को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *