बदायूँ।बाजार में महिला से मोबाइल झपटने वाले को गिरफ्तार किया

बाजार में महिला से मोबाइल झपटने वाले को गिरफ्तार किया

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन फाटक के पास एक महिला हाथ में मोबाइल लिये पैदल जा रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति पीछे से महिला के हाथ से मोबाइल छिनकर भाग गया था जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना सिविल लाइन पर अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम एंव अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नन्हू पुत्र नरेश निवासी ग्राम सदाठेर थाना कादर चौक को मय मोबाइल सहित गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *