बदायूँ।युवक ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

युवक ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

 बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंह पुर निवासी वीरपाल 26 पुत्र सन्तपाल ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जवीं की निवासी ममता से हुई है उसकी पत्नी उससे अलग रहती है आज एक साल बाद चंडीगढ़ से मजदूरी करके घर आई थी।

वह किसी से फोन पर बात कर रही थी जब मैने उससे पूछा कि किस्से बात कर रही हो तो इस बात पर वह नाराज हो गई और अपने मायके में फोन करके अपने भाइयों को घर बुला लिया।

उसके भाइयों ने मेरे घर आकर मेरे घर में तोड़फोड़ करते हुए मेरे साथ लाठी – डंडो से मार पीट की जिससे मेरे गुम व खुली चोटें आई है।पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *