बासडीह विधायक केतकी सिंह ने शिक्षामित्रों को किया संबोधित, योगी सरकार के फैसलों पर जताया आभार
संजीव सिंह बलिया।बासडीह, 2 मार्च 2026: बलिया जिले के बासडीह विधायक केतकी सिंह ने आज अपने निजी आवास पर शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के हर नागरिक के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। इसका प्रमाण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे।विधायक ने कहा कि शिक्षामित्र अपनी लगन और मेहनत से कार्य सुचारु रूप से कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि वे आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे तथा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। साथ ही, सरकार ने कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की घोषणा भी की है। केतकी सिंह ने आश्वासन दिया कि वे शिक्षामित्रों की आवाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाती रहेंगी।इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय मंत्री अखिलेश पांडे, राकेश पांडेय, हरेराम यादव, मंजूर हुसैन, अरुण सिंह, देव प्रकाश पांडे, निर्भय नारायण राय, साकिर अंसारी, सुधीर शुक्ला, नीरज सिंह आदि ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया तथा योगी सरकार को धन्यवाद दिया।

