बलिया में 100% सफलता: राष्ट्रीय आय-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 में से 251 बच्चों का चयन, बीएसए मनीष सिंह की प्रेरणा से रचा इतिहास

बलिया में 100% सफलता: राष्ट्रीय आय-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 में से 251 बच्चों का चयन, बीएसए मनीष सिंह की प्रेरणा से रचा इतिहास

 संजीव सिंह बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह के प्रेरणादायक एवं कुशल मार्गदर्शन में जनपद बलिया ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी। विगत वर्षों की तर्ज पर इस वर्ष भी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद के लिए निर्धारित 251 सीटों के सापेक्ष शत-प्रतिशत 251 बच्चों का चयन हो गया।इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने सभी चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, शिक्षकों के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी।इस सफलता पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण ओम प्रकाश सिंह, एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी, चित्रलेखा सिंह, पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ. शशि भूषण मिश्र, डॉ. भवतोष कुमार पांडे, विजय कुमार, जितेंद्र सिंह (जिला अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया), शिक्षक उमेश सिंह, अजीत सिंह, प्रतिमा उपाध्याय, संतोष चौबे, विनय कुमार, जयप्रकाश आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों को दिल से बधाई दी।यह उपलब्धि जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और शिक्षकों की मेहनत का प्रतीक है, जो बच्चों के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *