Sunday, February 15

बदायूँ।उझानी में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि सड़क सुरक्षा के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक साथ ही 

उझानी में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि सड़क सुरक्षा के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक साथ ही 

संस्था द्वारा बच्चों को किया गया शैक्षिक सामग्री का वितरण

उझानी (बदायूं)।14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर क्षेत्र उझानी, जनपद बदायूं में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्कर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा परिवहन विभाग बदायूं के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बदायूं परिवहन विभाग में तैनात एआरटीओ हरिओम जी द्वारा पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को उत्कर्ष चैरिटेबल संस्था द्वारा कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर, कटर सहित खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। साथ ही स्कूली बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, परिवहन विभाग के कर्मचारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को सम्मान देना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रति जागरूकता फैलाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *