Sunday, February 15

बदायूँ।चीनी मिलों को पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति करे कृषक ।

चीनी मिलों को पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति करे कृषक ।

 पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत ही मिलेगा गन्ना बीज

बदायूँ।जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने कृषकों को सूचित करते हुए बताया कि यदु शुगर मिल बन्द हो जाने के कारण उनके कय केंन्द्रों को चीनी मिल रूपापुर, हरदोई, चीनी मिल द्वारिकेश फरीदपुर, बरेली, चीनी मिल रजपुरा एवं वीनस शुगर मिल मझावली जनपद संभल को गन्ना आपूर्ति हेतु आवंटित किया गया है। चीनी मिल रूपापुर के कय केन्द्रों पर गन्ना की कम आपूर्ति होने की दशा में मिल द्वारा मिल बन्दी के सम्बन्ध में नोटिस निर्गत किया गया हैं। आप लोग जल्द से जल्द अपना पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति कर दें।

साथ ही साथ कृषक भाईयों से अनुरोध है कि वह बसन्तकालीन गन्ना बुवाई हेतु बीज को आवश्यकतानुसार रोकते हुए शेष गन्ना फसल को शीघ्र ही मिलों को आपूर्ति करने का कष्ट करें।

साथ ही अवगत कराना है कि बसन्त कालीन गन्ना बुवाई हेतु शोध केन्द्र शाहजहांपुर, पीलीभीत, पुवायां से जनपद को को.शा. 13231, यू.पी, 14234, को.शा. 17231, को.शा. 13235, को., 15023 प्रजातियों का 830 कुन्तल बीज आवंटित किया गया है, जिसका वितरण कृषि विभाग के http://upagriculture.com पर कृषकों के पंजीकरण होने पर पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर किया जायेगा। वर्तमान में विभाग के पास आधार / प्राथमिक पौधशालाओं में विभिन्न प्रजातियों का चीनी मिल बदायूँ के क्षेत्र में 52500 कुन्तल तथा चीनी मिल बिसौली के क्षेत्र में 80500 कुन्तल अनुमानित बीज उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *