Sunday, February 15

बदायूँ।12 फरवरी तक चलेगा विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रशिक्षण

12 फरवरी तक चलेगा विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रशिक्षण

बदायूँ । विष्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत ट्रेड दर्जी में 125, लोहार में 25, बढई 25, राजमिस्त्री में 25 एवं कुम्हार में 25 चयनित लाभार्थियों का प्रशिक्षण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सालारपुर में आयोजित किया गया।

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण 03 से 12 फरवरी 206 तक कराया जा रहा है। मंगलवार को प्रशिक्षण का उद्घाटन सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया। सदर विधायक, उपायुक्त उद्योग, प्रधान सहायक व प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रषिक्षण प्राप्त करने आये प्रतिभागियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेन्द्र कुमार वार्ष्णेय, प्रधान सहायक मो0 फारूक खां व कार्यक्रम सह संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *