Sunday, February 15

बदायूँ।07 फरवरी को होगा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन

07 फरवरी को होगा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन

बदायूँ । जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य भगत सिंह ने अवगत कराया है किजवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 (कक्षा-09 व 11) का आयोजन 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः30 बजे अपराह्न तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली, बदायूँ में सुनिश्चित किया गया है। परीक्षा केन्द्र पर सम्पूर्ण व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय समिति से प्राप्त ई-प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, वे उसे समय रहते सुधार करवा लें। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु अभ्यर्थी शबाना (प्रवेश परीक्षा प्रभारी) मो0नं0 9897381634, रमाकान्त शर्मा (आई.टी.-सेल) मो0नं0 9536862020 से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *