
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत हत्या के मामले में आजीवन कारावास
बदायूं।थाना बिनावर पर पंजीकृत मुकदमा में वेदराम पुत्र महेश, सुनील पुत्र महेश,संजीव पुत्र महेश, महेश पुत्र रामचनी निवासी ग्राम ददमई थाना बिनावर की विवेचना तत्कालीन विवेचक निरीक्षक अजब सिंह थाना बिनावर द्वारा पूर्ण करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया । इस अभियोग को ऑपरेशन कन्विक्शन के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रुप से मॉनीटरिंग सेल थाना बिनावर द्वारा न्यायालय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीव में सशक्त पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गयी, जिसके परिणामस्वरुप आज न्यायालय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दोषसिद्ध हुआ़ और अभियुक्तो को सश्रम आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 50000-50000/-रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । पुलिस टीम का इसमें काफी योगदान रहा।

