
हमारा आंगन- हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत ब्लाक संसाधन के टीकापुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के ब्लाक संसाधन केंद्र टीकापुर में हमारा आंगन -हमार बच्चे कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय ब्लाक कार्यशाला (उत्सव) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तहबरपुर के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर सुशील अग्रहरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा वाग्देवी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण कर किया गया। विशिष्ट अतिथि डाक्टर सुशील अग्रहरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षोत्थान के लिए बेहतरीन प्रयास कर रही है। सबको अपना कर्तव्य समझते हुए बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव अभ्यागत जनो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत् तत्पर है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होना अति आवश्यक है। निश्चित रूप से आप सभी के सहयोग से शिक्षित भारत एवं विकसित भारत के लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर प्राप्त किया जा सकेगा। छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। बच्चों को किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय एवं संचालन पूर्व एआरपी स्वामीनाथ यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डायट मेंटर अनुराग यादव, उदय प्रताप राय,सूबेदार यादव, संतोष राय, राजकुमार यादव, रणधीर यादव, शैलेन्द्र पाठक, राहुल यादव,सुशीम बुद्धा, निखिल उपाध्याय, अभिषेक राय अनंत, बालगोविंद, राधेश्याम राय सहित सभी ए आर पी, बड़ी संख्या में बच्चे, अभिभावक एवं मौजूद रहे।























