
हरेक बच्चा, श्रेष्ठ बच्चा समझें अपने आप को –सुदर्शन गौतम
राकेश कुमार यादव, सहरसा (बिहार)
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध के भीतर फरकिया दियारा में चिड़ैयां संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में मध्य विद्यालय रैठी में महान स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सलखुआ बीरेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सहरसा सुरेंद्र यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड ओमप्रकाश नारायण यादव, संकुल समन्वयक सह प्रखंड अध्यक्ष बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ सुदर्शन कुमार गौतम पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के तैलिय चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर उनको याद किया गया, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश नारायण यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, संकुल समन्वयक सह शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं, पाग चादर पहना कर स्वागत किया गया। छात्र -छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना से किया गया, इसके बाद हम भारत के वीर सपूत हैं, ए मेरे वतन के लोगों जो शहीद हुए जरा याद करो उनकी कुर्बानी, मेरा रंग दे बसंती चोला, जलवा जलवा, कई प्रकार के राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया, दहेज प्रथा, बाल विवाह, शराब नहीं पीना पापा पर नुक्कड़ नाटक कर छात्र- छात्राओं ने अपना प्रतिभा दिखाई, समाज के सारे कुरीतियों को बदलने के लिए एक से बढ़कर एक नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी प्रस्तुति किये और आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का दिल मोह लिए सभी आश्चर्यचकित भी हो गए, की इतनी सुदूर देहात में छोटी उम्र के छात्र-छात्राओं के द्वारा इतना सुंदर प्रस्तुति करना काबिले तारीफ है, सभी ने कहा की इसमें कहीं कोई शक की बात नहीं है, और हम लोग इस मंच से खुले आम डंका की चोट पर कह सकते हैं कि यहां के संकुल समन्वयक सह प्रधानाध्यापक सुदर्शन कुमार गौतम का दिन रात मेहनत, लगन और तपस्या का कमाल है, यह कार्यक्रम आयोजन करने के लिए सुदर्शन गौतम को साधुवाद देते हैं कि इन्होंने यह साबित कर दिया कि सुदूर देहात फरकिया जैसे क्षेत्रों में भी संसाधनहीन विद्यालयों में भी एक अच्छे शिक्षक दलित- महादलित के बच्चें- बच्चियों का किस्मत बदल सकते हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार अपने संबोधन में अभिभावकों से अनुरोध किया की आपकी सहभागिता विद्यालय की प्रति अत्यंत ही आवश्यक है, आप लोग अपने बच्चों को विद्यालयों में नियत समय पर सत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवायें, तभी आप लोगों के बेटा बेटियां शिक्षित होंगे और आपका नाम रोशन करेंगे, संकुल समन्वयक सह शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग मुख्य अतिथि के तौर पर काफी परेशानियों को झेलते हुए हमारे विद्यालय पहुंचे, हमारा विद्यालय परिवार धन्य हो गया, आपके सहयोग से बच्चों की शैक्षणिक विकास, आत्मविश्वास ,और छात्र- छात्राओं की पठन-पाठन के प्रति आत्मविश्वास, मनोबल और बढ़ गया, नियमित रूप से विद्यालय आना और विद्यालय परिवार के बीच निरंतर यह सकारात्मक संवाद को सशक्त बनाने में आपकी अहम् भूमिका होती है, माता-पिता और शिक्षकों के बीच बच्चों की शिक्षा, प्रगति और व्यवहार पर विशेष चर्चा किया गया, शिक्षक नेता सुदर्शन गौतम ने कहा कि अभिभावक के घर और विद्यालय के बीच एक सेतु का काम करता है आप लोगों के सहयोग से बच्चों के शैक्षणिक व्यक्तिगत विकास के लिए एक माहौल बनाया जा सकता है इसमें सभी आदमी मिलकर विद्यालय परिवार को पूर्ण रूप से सहयोग करें, थाना प्रभारी कुंदन सहनी ने कहा कि आप लोग अभिभावक गण अपने और अपने बच्चों को नशा एवं अपराध से दूर रखें और विद्यालय नियमित रूप से अपने बच्चों को भेजें और संकुल समन्वयक सुदर्शन गौतम का उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि मैं बराबर देखता हूं कि श्री गौतम छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए हर हमेशा तत्पर रहते हैं, अपर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने भी कहा कि यह विद्यालय के छात्र-छात्रा फरकिया ही नहीं जिले की शान है, और ऐसा कार्यक्रम विद्यालय में हर हमेशा होनी चाहिए, जिससे समाज की कुरीतियां दूर होगी, इसके लिए मैं यहां के प्रधान और संकुल समन्वय सुदर्शन कुमार गौतम को कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं कि इन्होंने ऐसा कार्यक्रम आयोजन किया। कार्यक्रम में सफल हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर शिक्षक सुदर्शन कुमार गौतम, थाना प्रभारी कुंदन साहनी, अपर थाना प्रभारी राहुल कुमार, मध्यान भोजन साधन सेवी विवेक कुमार, विकास भास्कर, सुमन कुमार, विलास कुमार, राजीव कृष्णा, प्रधानाध्यापक अरविंद गुप्ता, दिलीप कुमार, राजेश रंजन, दिलीप पासवान, मिथिलेश पासवान, देवेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, उदित कुमार, केसरी नंदन, विक्रम कुमार, विजेता कुमारी, किरण कुमारी, सुधीर राम, सनोज कुमार, अशोक कुमार, केसरी कुमार, बबलू ठाकुर, अजीत कुमार, परमानंद कुमार, सरिता कुमारी, दिगंबर कुमार, राजेश जोशी, नवनीत कुमार,गुरुदेव, शंकर, प्रमोद आदि उपस्थित थें।
























