Monday, February 16

जौनपुर।शाहगंज पुलिस की दोहरी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे गए

शाहगंज पुलिस की दोहरी कार्रवाई: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो वारंटी भी दबोचे गए

जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में पुराने मामले के दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहगंज में मुकदमा संख्या 18/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त सतीश कुमार गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी सीड गद्दोपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को 28 जनवरी को लोकवाणी तिराहा शाहगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, थाना शाहगंज पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 143/2022 धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें बिंदू पत्नी राघवेंद्र (उम्र करीब 42 वर्ष) एवं रामजनम पुत्र इशरदीन (उम्र करीब 45 वर्ष), दोनों निवासी सहावे थाना शाहगंज शामिल हैं। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *