
अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी ने कसे अधीनस्थों के पेंच
बदायूं। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने सभी अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए एवं जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही सैनिक सम्मेलन व पुलिस कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में
समस्त राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी और समस्त थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियो के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई।
अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश दिए गए। थानो पर आने वाले शिकायत कर्ता की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराया जाये। लुटेरे, चोर व गम्भीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उनकी कार्यशैली की सराहना की गयी ।
मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में
अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
























