Monday, February 16

बदायूँ।लुटेरी दुल्हन से शादी कराने वाली महिला की तलाश में बदायूं में पुलिस की दबिश

लुटेरी दुल्हन से शादी कराने वाली महिला की तलाश में बदायूं में पुलिस की दबिश

(आशुतोष शर्मा)बदायूं। जनपद में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। मोटी रकम लेकर लुटेरी दुल्हन से शादी करने वाली महिला की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी‌है। इधर शादी के चंद दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन रूपए और जेवरात लेकर घर से फरार होने की ताक में थी, तभी उसे पकड़ लिया गया,पुलिस ने उसे पति को सौंप दिया है।‌ इस प्रकार के शादियां कराने वाली महिला पुलिस के हाथ लगती है तो अन्य और लुटेरी दुल्हन के राज खुल सकते हैं।

अभी हाल ही का मामला संभल जिले के चंदौसी तहसील के गांव पतरौआ का है। यहां से शादी के चंद दिन‌ बाद ही लुटेरी दुल्हन रुपए जेवरात लेकर घर से फरार होने की ताक में थी,‌तभी उसे पकड़ लिया गया। यह पूरा प्रकरण जब कोतवाली पुलिस के संज्ञान में आया तब पुलिस ने कड़ाई की तो इस प्रकार के चार और मामले प्रकाश में आए।चारों मामलों में काजल नाम की महिला मुख्य सरगना बताई जा रहीहै। जो शादी करने वाले युवकों से मोटे रकम वसूलती थी और चंद दिनों बाद दुल्हन रूपए और गहने लेकर घर से फरार हो जाती थी। यह पांचों शादियां पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाली काजल नाम की महिला ने ही कराई थी,इन शादियों में दुल्हन सिर्फ एक ही महिला थी। यह लुटेरे दुल्हन हर बार शादी के चंद दिनों बाद नकदी व जेवर लेकर घर से फरार हो जाती थी। इस बुरे प्रकरण में काजल नाम की महिला मास्टरमाइंड है। पुलिस उसकी तलाश में थाना वजीरगंज,आंवला, बदायूं आदि स्थानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल ऐसा जान पड़ता है कि पुलिस की भाग दौड़ नाकाम साबित हो रही है। गिरोह की सरगना काजल अभी पुलिस की पहुंच है बहुत दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *