Monday, February 16

बदायूँ।मृतक गार्ड के परिजनों को सपा नेता योगेंद्र पाल तोमर ने की आर्थिक मदद

मृतक गार्ड के परिजनों को सपा नेता योगेंद्र पाल तोमर ने की आर्थिक मदद

(आशुतोष शर्मा)बदायूं । उझानी के कुंडा नरसिंह गांव में मेंथा फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड जोगेंद्र यादव की मौत के बाद परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। वही परिवार आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा है। वज़ह कमाने वाला असमय काल के गाल में समा गया। आर्थिक मदद नहीं मिली। उनके परिवार की माली हालत देखते हुए समाजवादी पार्टी के महासचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद की और परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कई नेताओं ने जोगेन्द्र के घर आकर शोक व्यक्त किया, लेकिन आर्थिक सहयोग करने के लिए पीछे रहे।

ज्ञात‌हो कि पिछले दिनों उझानी की मेंथा फैक्ट्री में थाना मुजरिया के गांव बसावनपुर निवासी सुरक्षा गार्ड जोगेंद्र यादव की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। जिसके न्याय के लिए परिजन लड़ाई लड़ रहे हैं।

 मृतक जोगेंद्र के घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने कहा कि सब का साथ सबका विकास का नारा लगाने वाली पार्टी का कोई जनप्रतिनिधि आज तक शोक व्यक्त करने तक नहीं गया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूरा भरोसा दिलाया है कि समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और हर हाल में न्याय दिला कर रहेगी। इसके लिए सडक पर संघर्ष करना पड़े तो समाजवादी पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *