Monday, February 16

बदायूँ।फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

बदायूं। आज विकास खंड उसावा में ग्राम पंचायत प्रधानों को दो दिवसीय डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर डिजिटल सशक्तिकरण की ओर प्रधानों का एक कदम विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास खंड उसावा के सभागार में आयोजित किया गया प्रशिक्षण को प्रशिक्षक अशोक तोमर एवं अदिति रस्तोगी ने दिया।

 राज्य प्रशिक्षक पंचायती राज अशोक तोमर द्वारा डिजिटल साक्षरता का उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला, ग्राम पंचायत प्रधानों को मोबाइल साक्षरता, ईमेल को देखना, डिजिटल अरेस्ट ,साइबर फ्रॉड, ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब आदि के विषय में वास्तविक जानकारी एवं सावधानी कर और लिंक के माध्यम से लेनदेन करना एवं लिंक को जनरेट करना, पीएमएस, ई ग्राम स्वराज जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं प्रैक्टिकल के माध्यम से प्रधानों को समझाया गया।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक गति रस्तोगी द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म, सभासर ऐप , लिंक को खोलने एवं बंद करना वेबीनार के माध्यम से ऑनलाइन बैठक का आयोजन करना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग ,केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं में आवेदन करना एवं उन्हें देखना एवं सुरक्षित लेन देन करना आदि के विषय में विशेष जानकारी प्रदान की गई । प्रशिक्षण में अपने फोन को सुरक्षित करना किसी भी अनजाने लिंक को क्लिक न करना, डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर सावधान रहना आदि को विस्तृत रूप से बताया गया । प्रशिक्षण में प्रभावी प्रधानों ने प्रशिक्षण की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण समय समय पर आयोजित होनी चाहिए ।बैठक में सहायक पंचायत अधिकारी  खालिद अली ने सभी पंचायत के प्रधानों का आभार व्यक्त किया। अनेक ग्राम पंचायत के प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *