Sunday, February 15

बदायूं।गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का रिहर्सल किया।

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का रिहर्सल किया।

बदायूं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में 26 जनवरी की परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। रिहर्सल परेड मंच संचालन पूर्व प्रतिसार निरीक्षक ” शसुमेर सिंह‌ व निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया। प्रथम परेड कमाण्डर क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र सिंह‌ द्वारा परेड का संचालन किया गया जिसमें द्वितीय उपनिरीक्षक आदर्श तिवारी व तृतीय महिला उपनिरीक्षक भारती सिंह परेड कमाण्डर सहित सम्पूर्ण परेड प्रतिभागियों द्वारा आज उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। गणतन्त्र दिवस पर स्कूल व कॉलेज द्वारा आयोजित होने वाले प्रोग्राम पर पुलिस मॉर्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा जनपद के विभिन्न स्कूल से आये छात्र-‌छात्राओं द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 26 जनवरी के परेड की तैयारियों पर विचार विमर्श करते हुए परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों एवं स्कूल के छात्र छात्रओं के अन्य कार्यक्रमों का अवलोकन करते हुए सभी वस्तुओं की उपलब्धता कराये जाने हेतु क्षेत्राधिकारी लाइन्स व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स बदायूँ को गणतंत्र दिवस पर परेड को भव्य सुव्यवस्थित व सुसज्जित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *