Monday, February 16

बदायूँ।पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गई शपथ 

पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिलायी गई शपथ 

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के‌ द्वारा “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर समस्त थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष पुलिस लाइन परेड ग्राउंड स्थल पर उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर निर्वाचनों में अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई गयी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश सिंह कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री अशोक कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री रामराजा यादव, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह व बदायूं पुलिस के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *