Monday, February 16

बलिया।प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी में माँ सरस्वती की हवन पूजा बच्चों के बीच उत्साह से संपन्न

प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी में माँ सरस्वती की हवन पूजा बच्चों के बीच उत्साह से संपन्न

 संजीव सिंह बलिया। प्राथमिक विद्यालय मुसहर बस्ती उरैनी में माँ सरस्वती की हवन पूजा का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव नयन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पवित्र अवसर पर बच्चों के लिए विशेष भोजन का भी प्रबंध किया गया था।कार्यक्रम में कई विद्यालयों से पुष्पेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार सिंह ‘तेगा’, रामप्रवेश राम, यशवंत सिंह, सोनू सिंह, सुनील कुमार, राहुल तिवारी समेत अनेक प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे। बीईओ रामप्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया तथा विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की सराहना की।प्रधानाध्यापक राजीव नयन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन विद्यालय परिवार को एकजुट करते हैं तथा शिक्षा के उत्कृष्ट लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *