Sunday, February 15

खुटार क्षेत्र में पीलीभीत से इलाहाबाद जा रहे दरोगा की कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी दरोगा सहित 2 घायल 

खुटार क्षेत्र में पीलीभीत से इलाहाबाद जा रहे दरोगा की कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी दरोगा सहित 2 घायल 

शाहजहांपुर / बीती रात जनपद पीलीभीत में तैनात एक सब इंस्पेक्टर कार द्वारा सरकारी कार्य से इलाहाबाद जा रहे थे तभी थाना खुटार क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई जिसमे एयर बैग खुल जाने से सब इंस्पेक्टर और कार चालक सिर्फ चोटें आई उनकी जान बच गई ।

थाना खुटार क्षेत्र के पूरनपुर रोड पर आशीर्वाद पैलेस के सामने शुक्रवार रात कार में सवार जनपद पीलीभीत कोतवाली में तैनात दरोगा प्रकाश चंद शर्मा और उनके साथी रोहित कुमार दोनों जनपद एटा कोतवाली स्टेशन रोड के पास रहते है। की कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई गाड़ी पलटते ही गाड़ी के एयर बैग खुल गए जिसके कारण दोनों की जान बच दोनो लोग गाड़ी में फंस गए जिन्हें आस पास के लोगों ने निकाल कर इसकी सूचना खुटार थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को खुटार सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने गंभीर घायल दरोगा प्रकाश चंद शर्मा को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि साथी रोहित कुमार की मरहम पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने सड़क के बीचो-बीच पलटी कार को क्रेन से हटवा लिया और थाने परिसर में खड़ा करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *