
असहायों को मिला कंबल, समाजसेवी धर्मराज सिंह ने किया वितरण
रामेश्वर प्रजापति छांगुर
नगरा (बलिया)।
नगरा क्षेत्र के ककरी गांव के खालिसपुर में रविवार को समाजसेवी धर्मराज सिंह द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लगभग दो दर्जन असहाय एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी धर्मराज सिंह ने कहा कि गरीब, असहाय और मजबूर लोगों की मदद करना ही सच्चा सेवा धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कैलाश बिहारी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, अशोक गुप्ता, राजमंगल राजभर, शिवदयाल, सुभाष राजभर, पूनम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
कंबल वितरण के लाभार्थियों में विरोधिया देवी, पार्वती देवी, ऊषा देवी, शकुंतला देवी, जीरीया देवी, लालती देवी, संगीता देवी, लालमती देवी, तेतरी देवी, पूनम देवी, सीमा देवी, रामावती देवी, राजकुमारी देवी, सुबास राजभर, हीरा राजभर, शिवदयाल राजभर, मुन्ना सिंह, सूर्यदेव राजभर, रामप्रवेश राजभर, बुद्धू राजभर, राजमंगल राजभर एवं सहातम राजभर शामिल रहे।
























