
शिक्षामित्र ममता सिंह के निधन से शोकाकुल नगरा शिक्षा जगत, समेत पूरा बलिया में गहरा शोक
संजीव सिंह नगरा, बलिया,। अत्यंत दुखद खबर! कंपोजिट विद्यालय मलप की परिश्रमी शिक्षामित्र ममता सिंह का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके अप्रत्याशित रूप से चले जाने से परिवारजन टूट गए हैं और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है।ममता सिंह मायके मलप में रहती थीं और अपने पीछे पति मनीष सिंह (मऊ जिले के रणवीरपुर निवासी), दो छोटे-छोटे बच्चे—एक पुत्र व एक पुत्री—सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। उनके भाई विकेश कुमार सिंह, जो शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने हैं, हनुमानगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय श्रीपुर में सेवा दे रहे हैं।निधन की दुखद सूचना मिलते ही नगरा से लेकर समस्त बलिया शिक्षा जगत में शोक की व्यापक लहर दौड़ पड़ी। सभी सहकर्मी, शिक्षक बंधु व स्थानीयजन मर्माहत हैं।
























