Monday, February 16

बलिया में सभी ब्लॉकों और तहसीलों पर हेलीपैड निर्माण की योजना तेजी से आगे, जमीन चिन्हित   

बलिया में सभी ब्लॉकों और तहसीलों पर हेलीपैड निर्माण की योजना तेजी से आगे, जमीन चिन्हित   

 संजीव सिंह बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में स्थायी हेलीपैड बनाने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन ने बलिया की सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर हेलीपैड निर्माण की विस्तृत योजना तैयार कर ली है। इसके लिए आवश्यक जमीन चिन्हित कर ली गई है।जहां तहसील और ब्लॉक एक ही स्थान पर स्थित हैं, वहां एक ही हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) त्रिभुवन ने बताया कि सदर तहसील में हरपुर, बांसडीह तहसील में जितौरा, रसड़ा तहसील में परसिया, बैरिया तहसील में कोटवा तथा बेल्थरारोड तहसील में मझौलिया में जमीन चिन्हित की गई है।इसी क्रम में विकास खंडों में भी हेलीपैड बनेंगे। बेलहरी ब्लॉक में दुधैला, दुबहड़ में शेर, हनुमानगंज में करनई, गड़वार में गोविंदपुर, सोहांव में शिवपुर खास, रेवतीपुर में उदहां, चिल्कहर में बलेसरा, मुरलीछपरा में इब्राहिमाबाद उपरवार, नवानगर में चेतन किशोर तथा पंदह में धनेजा में निर्माण कार्य होगा। इस पहल से जिले में हवाई संपर्क मजबूत होगा और आपात सेवाएं त्वरित पहुंच सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *