
नरही पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 75 लाख की अवैध शराब लदी ट्रक जब्त, राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
संजीव सिंह बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में नरही थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ट्रक में भरी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को थानाध्यक्ष नरही वीरेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम हेड कांस्टेबल रमेश यादव, सूर्यनाथ यादव और कांस्टेबल रोहित मौर्या के साथ कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर उजियार घाट कोरण्टाडीह पर तैनात थे। तभी सूचना मिली कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजरते हुए गाजीपुर की ओर से शराब लदी ट्रक (नंबर: एनएल 01एबी 6544) भरौली होते हुए बिहार जा रही है। बक्सर बॉर्डर पर चेकिंग के कारण ट्रक बलिया वाले रोड पर घूम रही थी।इस सूचना पर थाना नरही की टीम के उपनिरीक्षक धर्मदेव चौहान और उपनिरीक्षक ज्ञानप्रकाश तिवारी ने ट्रक का पीछा किया और सोहांव पेट्रोल पंप के पास उसे पकड़ लिया। मौके से आरोपी अचलाराम पुत्र भगवाना राम (निवासी: मिठी बेरी, गोलिया जैतमाल, जिला बाड़मेर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ट्रक में लदी निम्न शराब बरामद हुई:रायल स्टैग 750 एमएल: 140 पेटी (प्रत्येक में 12 पीस)रायल स्टैग 180 एमएल: 135 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस)इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल: 200 पेटी (प्रत्येक में 12 पीस)इम्पीरियल ब्लू 375 एमएल: 150 पेटी (प्रत्येक में 24 पीस)इम्पीरियल ब्लू 180 एमएल: 200 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस)मेगडावल नं.1 750 एमएल: 100 पेटी (प्रत्येक में 12 पीस)मेगडावल नं.1 375 एमएल: 50 पेटी (प्रत्येक में 24 पीस)मेगडावल नं.1 180 एमएल: 50 पेटी (प्रत्येक में 48 पीस)बरामदगी के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारों के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
























