Sunday, February 15

बदायूं।बिसौली में गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या।

बिसौली में गृह क्लेश के चलते युवक ने की आत्महत्या।

बदायूं। कोतवाली बिसौली के दबतोरी रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी में एक युवक ने गृह क्लेश चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमन पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मिठामई दबतोरी रोड स्थित ब्रह्म कुंज के पास,साई बिहार कालोनी किराए पर रहता था। बतातें हैं कि युवक घरेलू क्लेश से काफी दिनों से परेशान था। परिजन रोजाना किसी न किसी बात पर उससे झगड़ा करते थे इससे तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *