
बदायूं व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बैंक से चोरी करने वाला एक गिरफ्तार
1.5 करोड रूपए की पीली धातु बरामद
बदायूं। जनपद के अलापुर थाना पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये महाराष्ट्र के बैंक से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को मय माल सहित गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सांगली महाराष्ट्र के आटपाड़ी बैंक से चोरी करने वाले एक अभियुक्त को मय माल1.5 करोड रूपए की पीली धातु सहित गिरफ्तार किया है। रात को जिला सांगली में बैंक कार्यालय की खिड़की काटकर प्राइवेट लॉकर में रखे सोने चाँदी के गहने एवं कुछ नगदी चोरी करने की घटना के संबंध में थाना आटपाड़ी जनपद सांगली में सम्बन्धित अभियुक्तगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा जनपद सागंली के क्राइम ब्रान्च से सम्पर्क करते हुये घटना कारित करने वालो के बारे मे जानकारी दी गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अलापुर के नेतृत्व में आज जनपद सांगली पुलिस टीम, थाना अलापुर पुलिस टीम एवं एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा
ग्राम ईकरी को जाने वाले मार्ग पर राजकीय इण्टर कालेज के पास
अभियुक्त राहुल शर्मा पुत्र रजमेश शर्मा निवासी कस्बा ककराला थाना अलापुर को मय दो अदद बिस्किट पीली धातु कुल वजन 1.168 किलोग्राम बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त राहुल शर्मा बताया कि मैने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना करने की योजना बनाई। मैने दिल्ली से एक सेकेन्ड हैण्ड गाड़ी DL नम्बर स्कार्पियो सफेद रंग 7 लाख में खरीदकर अपने साथियों के साथ मिलकर प्लूस गाँव जनपद सांगली, महाराष्ट्र में पहूँचे। जहाँ मेरे साथियों द्वारा किराये पर कमरा लिया गया । सात जनवरी 2026 की रात्रि को अपने साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट के जनपद सांगली के आटपाड़ी बैंक से लगभग 30 किलो ग्राम चाँदी व 5.5 से 6.0 किलोग्राम सोना व लगभग 4.5 लाख रूपये की चोरी की थी । इसे बेचने के उद्देश्य से घूम रहा था।
























