Monday, February 16

लालगंज /आजमगढ़।बंदरों और गायों से जनता परेशान।

बंदरों और गायों से जनता परेशान।

 लालगंज/ आजमगढ़।आए दिन बंदरोंऔर गायों के झुंड से लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। बंदरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। घरों के ऊपर रखे पानी की टंकी के ढक्कन को खोलकर पानी को गंदा एवं पानी के नलो को तोड़ देते है जिससे टंकी का पानी खाली हो जाता है स्नान तो छोड़िए पानी पीना भी दुर्लभ हो जाता है। सिधौना बाजार में आए दिन लोग परेशान हैं किसी के हाथ से सामान किसी भी दुकानदार का सामान लेकर भाग जाते है कई लोगों को बंदरों ने काट भी लिया है इसी डर से सिधौना में स्थापित शिवा शिव मंदिर स्थल पर पूजा करने वाले पूजनार्थियों की जनसंख्या बंदरों के डर के मारे कम होती जा रही है एक समस्या से तो लोग छुटकारा नहीं पा रहे हैं दूसरी समस्या तो गायों ने आकर कर दिया है ।गाये एक साथ झुंड बनाकर रोड पर बेखौफ टहल रहे हैं। जिससे आए दिन एक्सीडेंट का कारण बनता जा रहा है। किसानों के फसलों को खराब कर दे रहे हैं। किसान लोग आए दिन इसके लिए परेशान है। किसानों का सालों का मेहनत खराब होता जा रहा है। ऐसी परेशानी कई गांवों में है।अखबारों में इस विषय पर कई बार समाचार निकाला गया लेकिन शासन प्रशासन का ध्यान इस विषय पर नहीं है जनहित को ध्यान में रखते हुए पुनः शासन प्रशासन का ध्यान इस विषय पर आकृष्ट कराया जा रहा है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो जिससे लोग इस समस्या से निजात पा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *