Sunday, February 15

बदायूँ जनपद के उसावां ब्लॉक परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित।

बदायूँ जनपद के उसावां ब्लॉक परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित।

बदायूं। उसावां ब्लॉक परिसर में गुरुवार को राजस्व विभाग द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू ने निराश्रित बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए। इस दौरान करीब 500 जरूरतमंद लाभार्थियों को कंबल प्रदान किए गए।

भीषण शीत लहर के बीच कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के निष्पक्षता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है और जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है।

इस मौके पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सीओ केके तिवारी, दातागंज अध्यक्ष पति अनूप गुप्ता, उसावां ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश सिंह, म्याऊं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, रविंद्र सिंह, राममूर्ति शाक्य, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह, भावेश प्रताप सिंह, ओम प्रताप सिंह, राहुल कुमार लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *