
बदायूँ।अत्यधिक ठंड के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित।
बदायूँ। जनपद बदायूँ में अत्यधिक शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह के आदेशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 16 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।
























