
मकर संक्रांति पर श्री नाथ बाबा मठ नगपुरा में ऐतिहासिक मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल समापन
संजीव सिंह ।बलिया।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री नाथ बाबा मठ, नगपुरा में आयोजित ऐतिहासिक मेले एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। आयोजन समिति के रणजीत सिंह ‘पप्पू’ सर्व समाज विकास मंच के अध्यक्ष एवं छुन्नन सिंह, श्री श्री 1008 बाबा अमरनाथ जी सोसाइटी, के अध्यक्ष नगपुरा के नेतृत्व में नववर्ष 2026 को मंगलमय बनाने की कामना के साथ किया गया इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ और संबोधनकार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री 1008 बाबा अमरनाथ जी के चरणों में पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतों एवं आयोजकों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। पूरे मठ परिसर में भक्ति, आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में श्री नाथ बाबा मंदिर के महंत पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज, रसड़ा बसपा विधायक उमाशंकर के अनुज एवं CSIL के प्रबंध निदेशक रमेश सिंह, सुभासपा के सुनील सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, चिलकहर प्रमुख आदित्य गर्ग, सारथी सेवा संस्थान के प्रमुख संजीव गिरी समेत विभिन्न दलों के नेता व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंगीऐतिहासिक मेले में पारंपरिक झांकियां, मनोरंजन के विभिन्न साधन और लोक संस्कृति से जुड़े दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुरी लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोलू राजा जी, काव्य कृष्ण मूर्ति जी एवं सनी पांडेय जी ने अपनी सुमधुर गायकी से समां बांध दिया, जिस पर दर्शक देर शाम तक झूमते नजर आए।आयोजन समिति और प्रसाद वितरणआयोजन समिति में सत्यदेव तिवारी, जय प्रकाश सिंह, अरुण पांडेय, मनजीत सिंह, महात्मा सिंह, विजय सिंह, मुन्ना सिंह, श्यामवरन सिंह, गिरीश सिंह, जनार्दन राजभर, शेषनाथ सिंह, गुड्डू गुप्ता, सुनील सिंह, परशुराम सिंह, सुभाष सिंह, राजशेखर सिंह आदि प्रमुख सदस्य रहे। श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसे हजारों लोगों ने बड़ी श्रद्धा से ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य माना।समापन और संदेशकार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। यह आयोजन श्री नाथ बाबा मठ ट्रस्ट नगपुरा एवं सर्व समाज विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
























