
बदायूं में मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान
बदायूं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूर्ण अर्जित किया। स्नान के बाद हवन पूजन आदि कर दान पूर्ण किया गया।
सूर्य देव के उत्तरायण होने पर मनाए जाने वाले मकर संक्रांति के त्योहार पर जनपद के कछला अटेना गंगा घाट पर प्रातः काल से ही भक्तों के भीड़ लगना प्रारंभ हो गई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हवन इत्यादि किया। इसके बाद दान पुण्य भी किया गया।
कड़ाके की ठंड, कोहरा और सर्द हवाएं के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा घाट पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। स्नान के बाद भक्तों ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और सभी की मंगल कामना की। मकर संक्रांति पर दान पुण्य का विशेष फल प्राप्त होता है ऐसा वेदों में कहा गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गर्म वस्त्र, खिचड़ी, तिल,लड्डू आदि का दान किया। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष फल प्राप्त होता है।
























