Monday, February 16

आजमगढ़।19 को मनाईं जायेगी पं यज्ञनाथ मिश्र की पुण्यतिथि 

19 को मनाईं जायेगी पं यज्ञनाथ मिश्र की पुण्यतिथि 

आजमगढ़ ।जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में 19 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, शिक्षाविद समाजसेवी पंडित यज्ञनाथ मिश्र उर्फ ‘जग्गी बाऊ’ की सातवीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम काशी मैरेज हॉल में आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रानी की सराय विपिन सिंह करेंगे।

  पं. यज्ञनाथ मिश्र के पुत्र, भारतीय पत्रकार संघ आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र नाथ मिश्र ने वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुण्यतिथि समारोह अस्सी मैरेज हॉल में आयोजित किया जा रहा है ।उन्होने बताया कि पं. यज्ञनाथ मिश्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश सरकार में हॉकी के खिलाड़ी रहे । इसके साथ ही वे शिक्षा जगत से भी गहराई से जुड़े थे ।उन्होंने श्रीकृष्ण डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज, श्री दुर्गा जी डिग्री कॉलेज चंदेश्वर तथा जनता इंटर कॉलेज निजामाबाद की फाउंडर कमेटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इसके अतिरिक्त वे निजामाबाद के पूर्व विधायक चंद्रबली ब्रह्मचारी के प्रतिनिधि भी रहे पं. यज्ञनाथ मिश्र के सामाजिक, शैक्षिक और खेल जगत में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, खिलाड़ी एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *