
इस्लामनगर पुलिस द्वारा 100 पेटी अवैध शराब व थार गाड़ी समेत 4 गिरफ्तार।
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेस-वे हाईवे क्रासिंग अण्डरपास चन्दौसी रोड पर बैरियर लगाकर सघन चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टाटा पिकअप एक थार गाड़ी काले रंग की बैरियर में टक्कर मारते हुए तेजी से इस्लामनगर की ओर भाग गयी तथा पिकअप गाड़ी में बैठे 4 अभियुक्तगण सुमित वर्मा पुत्र भजनलाल उम्र 30 वर्ष नि0 मौ0 सुन्दरनगर थाना मोली जागरा जिला चन्डीगढ़ मूल पता ग्राम लस्करपुर थाना ओरास जिला उन्नाव 2. गुड्डू पुत्र मकबूल उम्र 22 वर्ष नि0 मौ0 सैनी कालोनी वार्ड नं0 24 थाना माडल टाउन जिला पानीपत हरियाणा 3. पारुल पुत्र प्रताप सिह उम्र 26 वर्ष नि0 ग्राम खरेटी थाना जुलाना जिला जीन्द हरियाणा 4. मनीश शर्मा पुत्र उत्तम चन्द्र शर्मा उम्र 32 वर्ष नि0 दफऱपुर थाना डेरावासी जिला माहोली चन्डीगढ़ को 25 कार्टन 100 पेटी अवैध शराब सभी कार्टन पर हिमालय ड्रग कम्पनी का लेवल लगा है समेत मौके से गिरफ्तार किया गया । उक्त पिकअप वाहन को धारा 207 एमबी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया एवं थार गाड़ी को लावारिस हालत में बिसौली से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने बताया की थार गाड़ी उनके मालिक सुनील की है जो थार में अपने एक अन्य साथी के साथ बैठा था, जो गाड़ी को छोड़कर भाग गये। इस सम्बन्ध अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

