
हर घर नल जल योजना के तहत पानी की टंकी स्थल से चोरी।
बदायूं। कुंवर गांव थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अज्ञात चोरों का कोई गिरोह सक्रिय है जो कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सबाल उठा रहे हैं।
कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव सिगोई में हर घर नल जल योजना के तहत पानी की टंकी स्थल को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना कर वहां से जनरेटर और मशीनों में लगी तीन बैटरियां चोरी कर लीं। गांव निवासी सौरभ कुमार पुत्र रामदुलार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात टंकी परिसर में बने कमरे में सोया हुआ था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह कुछ समय के लिए घर गया था। वापस लौटने पर टंकी परिसर का गेट का कुंडा टूटा मिला। जनरेटर का गेट खुला था और उसमें लगी बैटरी गायब थी। मशीनों के पास लगी दो अन्य बैटरियां भी चोरी हो चुकी थीं। चोरों ने मशीनों के तार भी काट दिए।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय दो बाइकों से कुछ अज्ञात युवक टंकी स्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखे गए थे।
कुछ दिन पहले नगर के मुख्य चौराहे पर भी तीन दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया था इससे पहले भी नगर में मुख्य चौराहे पर भी तीन दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया था तथा इसके अलावा एक खोके की टीन तोड़कर औजार चोरी कर लिए थे जोकि नगर में चर्चा का बिषय बना रहा। क्षेत्र में हो रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
























