
जीवन ज्योति बस्ती और शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भदोही / राजनारायण यादव
सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के मैदान पर मोढ़ चैंपियनशिप T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दशवे दिन के पहले मैच मे जीवन ज्योति हॉस्पिटल बस्ती की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर अंश पटेल 46 रन और अभिनव सिंह के 43 रनों की बदौलत 122 रन बनाया।
ओझा 11 के लिए गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश सिंह ने 4 और विकास पाण्डेय ने 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओझा 11 के बल्लेबाज 12 ओवर में 10 विकेट खो कर 99 रन ही बना पायी जिसमें आशीष यादव ने 19 और राहुल सिंह 18 रन का योगदान दिया बस्ती के गेंदबाज अभिनव सिंह ने 5 और दानवीर सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किया
दिन के दूसरे मुकाबले में शशांक मिश्रा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरो मे सिद्धार्थ मिश्रा के 46 रन और सौरभ सिंह 25 रनो की बदौलत 10 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाया। पाल फर्नीचर के लिए गेंदबाजी करते हुए सनी पाण्डेय 4 विकेट और आदित्य सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाल फर्नीचर के बल्लेबाज 15.5 ओवर में अपने सारे विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई
टूर्नामेंट मे मौजूद महेश मिश्रा,राजन सिंह, पिंकू सिंह, प्रभात सिंह, ऋषि सिंह, सीबू सिंह, गुड्डू प्रजापती,राजू दूबे, बाढू सिंह, डी के यादव, प्रेम यादव, जीतेन्द्र बिन्द, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।
कल का पहला मैच मुगलसराय और हाइटेक हॉस्पिटल वाराणसी और दूसरा मैच पी एम एस स्पोर्ट्स प्रयागराज और देव नर्सिंग होम मिर्जापुर के बीच खेला जाएगा।
























