Sunday, February 15

बदायूँ।हृदय गति रुकने से 70 वर्षीय बाबा रामस्वरूप दास का निधन

हृदय गति रुकने से 70 वर्षीय बाबा रामस्वरूप दास का निधन

बदायूँ । जनपद के ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र के गांव अस्धरमई पर स्थित बाबा निहाल दास की मंदिर पर शनिवार सुबह 70 वर्षी संत बाबा रामस्वरूप दास के हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाबा रामस्वरूप दास पिछले 20 वर्षों से म्याऊं ब्लॉक के अस्धरमई में ही गांव में स्थित पुरानी बाबा निहाल दास मढ़ी पर रह रहे थे। शनिवार सुबह अचानक उनके हृदय गति रुक गई, जिससे उनका देहांत हो गया। मूल रूप से बाबा रामस्वरूप दास शाहजहांपुर जिले के थाना कांट क्षेत्र के हरुआ गांव के निवासी थे। लगभग 20 साल पहले इस मढ़ी पर आकर रहने लगे थे। यहीं पर उन्होंने अपना जीवन व्यतीत किया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के गंगा नदी की ढाई घाट पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *